Sunil Chhetri (Sonam Bhattacharya) Biography in Hindi

Sunil Chhetri Biography in Hindi

आज हम जानेंगे भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के बारे में। सुनील छेत्री के बारे में कौन नहीं जानता है जो भारत के मशहूर फुटबॉलर हैं | सुनील छेत्री ऐसे फुटबॉलर हैं जिन्होंने जूनियर सीनियर भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए फुटबॉल खेला है | साल 2008 में कंबोडिया के विरुद्ध खेले गए मैच में इन्होंने 2 गोल किए थे, जिसके बाद यह लाइमलाइट में आ गए थे।सुनील छेत्री के बारे में कहा जाता है कि फुटबॉल के क्षेत्र में उनका नाम काफी के पायदान पर है जिस प्रकार क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को भगवान माना जाता है उसी प्रकार भारतीय फुटबॉल टीम में भी उनकी एक अलग जगह है ऐसे में लोग उनके निजी जीवन के बारे में  जानना चाहते हैं कि सुनील छेत्री कौन है प्रारंभिक शिक्षा सक्सेस स्टोरी फुटबॉल करियर मिलने वाले अवार्ड कुल संपत्ति पत्नी का नाम अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं तो हमारे साथ आर्टिकल Sunil Chhetri Biography in Hindi पर बने रहे हैं आइए जानते हैं-

Sunil Chhetri Kon Hai?

सुनील छेत्री भारतीय मशहूर पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है | फुटबॉल की दुनिया में इनका नाम काफी गर्व के साथ किया जाता है क्योंकि उन्होंने फुटबॉल में कई प्रकार कारनामे किए है  | जो आज तक किसी भी भारतीय फुटबॉलर में नहीं किया है सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के अलावा इंडियन सुपर लीग (ISL) बेंगलुरु एफसी की तरफ से खेलते हैं |  उन्होंने अब तक अपने करियर में 80 गोल दाग दिए हैं  | जो किसी भी भारतीय फुटबॉलर का अब तक का सबसे उच्चतम गोल करने का रिकॉर्ड है | विश्व में सर्वाधिक गोल करने की सूची में उनका नंबर दूसरा है इनके पहले मशहूर फुटबॉलर कृष्णा नलो रांडो का नाम आत मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के बाद आता है 2021 में उन्हें ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था |

सुनील छेत्री (फुटबॉलर) का जीवन परिचय। sunil chhetri information in hindi

नाम: सुनील छेत्री
जन्म: 3 अगस्त 1984
जन्म स्थल: सिकंदराबाद, भारत
राष्ट्रीयता: भारतीय
जातीयता: भारतीय, नेपाली
धर्म: हिंदू
राशि: सिंह
लंबाई: 5 फुट 7 इंच
वजन: 64 किलो
आंखों का रंग: गहरा भूरा
बालों का रंग: काला
निवास स्थान: सिकंदराबाद, भारत
स्कूल: बहाई स्कूल, गंगटोक, सिक्किम
कॉलेज आसुतोष कॉलेज, कोलकाता
शिक्षा योग्यता    : ज्ञात नहीं
पेशा: भारतीय फुटबॉलर
कोच: सुब्रोतो भट्टाचार्य
नेट वर्थ: $ 1 मिलियन

 

जन्म और परिवार (Birth and Family)

एक नेपाली परिवार में साल 1984 में 3 अगस्त के दिन सुनील छेत्री का जन्म सिकंदराबाद में हुआ था। इनके पिताजी का नाम श्री के. बी छेत्री था जोकि भारतीय सेना में गोरखा रेजीमेंट के बहुत ही बहादुर जवान थे। इसके अलावा इनकी माता घर का काम करती है। सुनील छेत्री की बहन का नाम वन्दना क्षेत्री है।

सुनील छेत्री की शिक्षा

सुनील छेत्री ने अपनी स्कूल की पढ़ाई अलग-अलग जगह पर की है। इन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के लिए आशुतोष कॉलेज में एडमिशन लिया। हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे क्योंकि ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के पहले ही इनका सिलेक्शन इंडियन फुटबॉल टीम में हो गया था।

उनकी एजुकेशन के बारे में हमें ज्यादा इंफॉर्मेशन नहीं प्राप्त हुई, क्योंकि इनके द्वारा कभी भी अपनी एजुकेशन के बारे में अधिक बातें नहीं की गई है। इसलिए हम आपको इनकी एजुकेशन के बारे में बता पाने में असमर्थ है।

सुनील छेत्री का फुटबॉल कैरियर

जब 17 साल की उम्र सुनील छेत्री की थी, तभी उन्होंने फुटबॉल खेलना चालू कर दिया था। हालांकि तब यह डॉमेस्टिक लेवल पर फुटबॉल खेलते थे। इन्होंने डोमेस्टिक लेवल पर दिल्ली सिटी फुटबॉल क्लब के लिए फुटबॉल खेलना चालू किया। इसके साथ ही इन्होंने दूसरे टीमों के लिए फुटबॉल खेला।

अपनी शानदार परफॉर्मेंस की वजह से sunil chhetri information in hindi लगातार लोगों की नजरों में आते जा रहे थे, साथ ही आगे बढ़ते जा रहे थे। इस प्रकार साल 2002 में सुनील छेत्री को मोहन बागान फुटबॉल क्लब की ओर से खेलने का मौका मिला, जो कि कोलकाता का फुटबॉल क्लब था।

इस प्रकार फुटबॉल खेलते खेलते साल 2005 में इन्हें इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम का हिस्सा बनाया गया और इस प्रकार साल 2005 में 12 जून को इन्होंने इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम की ओर से खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल किया। यही वह साल था जब यह जेसीटी फुटबॉल क्लब में भी दिखाई दिए।

सुनील छेत्री की शादी इनके मेंटर सुब्रतौ भट्टाचार्य की बेटी से हुई है, जिनका नाम सोनम है। सोनम ने स्कॉटलैंड की एक यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है और डिग्री हासिल करने के पश्चात यह वापस कोलकाता आई, जहां पर इन्होंने सॉल्ट लेक एरिया में 2 होटल खोलें और वर्तमान के समय में यह अपना होटल का बिजनेस संभाल रही है। सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य की शादी साल 2017 में 4 दिसंबर के दिन पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में संपन्न हुई थी।

सुनील छेत्री की कुल संपत्ति [Net worth]

भारतीय फुटबॉल टीम में शामिल होने के पश्चात सुनील छेत्री ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से काफी कम समय में ही काफी संपत्ति अर्जित की। इसकी मुख्य वजह है इनके द्वारा फुटबॉल में दी गई परफॉर्मेंस। अपनी बेहतर परफॉर्मेंस की वजह से इन्हें कई इनाम प्राप्त हुए, साथ ही इन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी सुनील छेत्री के पास वर्तमान के समय में 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।

इसे अगर भारतीय रुपयों में देखा जाए तो यह 7500000 के आसपास में होती हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अगर सुनील छेत्री इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलते तो आज इनकी संपत्ति अरबों में होती है, क्योंकि हमारे भारत देश में जितना महत्व क्रिकेट को दिया जाता है उतना महत्व फुटबॉल के खेल को नहीं दिया जाता है।

दुनिया के सबसे ज्यादा गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ी | Sunil Chhetri Active Player in India

सुनील छेत्री भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के एक जाने-माने मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने करियर में जिस प्रकार के रिकॉर्ड बनाए हैं उनकी पहचान अंतरराष्ट्रीय  फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर की जाती है सुनील छेत्री दुनिया के दूसरे ऐसे फुटबॉल आ रहे हैं जिन्होंने सबसे अधिक गोल किए हैं उनके आगे मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनके नाम पर सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है | सुनील शेट्टी ने दुनिया के महानतम फुटबॉलर लियोन मेसी को भी पीछे छोड़ दिया और दूसरी रैंकिंग प्राप्त किए जो हर एक भारतीयों के लिए गौरव की बात है | सुनील छेत्री उन युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं जो फुटबॉल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं क्योंकि सुनील छेत्री ने साबित किया है कि अगर इं

Read More….

Leave a Comment